टोल पर हमला, कैंपर में आए बदमाशों ने मचाया तांडव, थार में तोड़फोड़; बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस

नांगल टोल पर दो पक्षों में झगड़ा, थार में तोड़फोड़; बाइक सवार युवक गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

नवलगढ़ : गोठड़ा थाना क्षेत्र के चिराना-उदयपुरवाटी रोड स्थित नांगल टोल के पास शनिवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार टोलकर्मियों और गाड़ी सवार युवकों के बीच कहासुनी के बाद मामला बढ़ गया। इसी दौरान थार चालक ने बाइक सवार चिराना निवासी गोवर्धन सैनी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उदयपुरवाटी सीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीकर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गुस्साए युवकों ने थार गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर गोठड़ा थाने के एएसआई दारासिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो चुके थे।

पुलिस ने मौके से क्षतिग्रस्त थार गाड़ी को जब्त कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल विवाद के कारण और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।