Jhunjhunu News बाईपास पर फंदे से लटका मिला युवक, पहचान में जुटी पुलिस

बाईपास पर फंदे से लटका मिला युवक, पहचान में जुटी पुलिस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ बाईपास हाइवे के पास एक खेत में युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।


प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में उसकी शिनाख्त देशराज (20) निवासी झालावाड़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि देशराज ने करीब दो महीने पहले ही वेटनरी कोर्स में काउंसलिंग के जरिए एडमिशन लिया था।

मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस ने किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं से जांच करने की बात कही है।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर बना हुआ है।