मुकेश कुमार हत्याकांड में DST की बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार
सिंघाना: इश्कपुरा में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल टीम DST और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विजय कुमार (निवासी इश्कपुरा) को सीकर क्षेत्र से पकड़ा गया। उसके साथ दो अन्य आरोपी अजीत (निवासी नानूवाली बावड़ी) और सोमवीर (निवासी भोदन) को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लोडेड हथियार बरामद होने की भी जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ झड़प कर भागने की कोशिश की, लेकिन DST टीम के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस टीम सिंघाना अस्पताल लेकर पहुंची, जहां सुरक्षा के बीच आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान CI सुगन सिंह सहित पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड के पीछे के कारणों और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
