झुंझुनूं में “म्हारी नारी म्हारो गौरव” कार्यक्रम का आयोजन 16 अप्रैल को

झुंझुनूं में “म्हारी नारी म्हारो गौरव” कार्यक्रम का आयोजन 16 अप्रैल को

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं। महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से “म्हारी नारी म्हारो गौरव” कार्यक्रम का भव्य आयोजन 16 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह आयोजन Khabar Lok द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

म्हारी नारी म्हारो गौरव” कार्यक्रम

कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से जमुना रिजॉर्ट में आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता सहित कई क्षेत्रों की महिला चेंजमेकर्स अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा करेंगी।

कार्यक्रम की खास बात यह रहेगी कि इसमें लाइव परफॉर्मेंस, प्रेरणादायक रियल स्टोरीज और भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी, जो दर्शकों को एक नई ऊर्जा और प्रेरणा देंगी।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका को सम्मान देना और उनकी उपलब्धियों को एक मंच प्रदान करना है, ताकि अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।

इस भव्य आयोजन में शहर के गणमान्य लोग, समाजसेवी और बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति रहने की संभावना है।