शेखावाटी के मशहूर कॉमेडियन बन्नू-पंकू विवाद खत्म: दोनों कलाकारों ने गले मिलकर भुलाए मतभेद
राजस्थान की मशहूर कॉमेडियन जोड़ी बन्नू-पंकू के बीच चल रहा विवाद आखिरकार खत्म हो गया। गुरुवार को दोनों कलाकार आपसी बातचीत के बाद गले मिले और पुराने मतभेद भुलाकर फिर से साथ नजर आए।
समझौते की खबर सामने आते ही फैंस और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लंबे समय से दोनों के बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही थीं, लेकिन अब दोनों कलाकारों ने साथ आकर विवाद पर विराम लगा दिया है।
बन्नू और पंकू ने आपसी भाईचारे और दोस्ती का संदेश देते हुए आगे भी साथ काम करने के संकेत दिए हैं। दोनों की जोड़ी राजस्थान में अपनी कॉमेडी और देसी अंदाज के लिए काफी लोकप्रिय मानी जाती है।
अब आगे देखना है कि किसको क्या मिलता है।
