फिल्मी स्टाइल में सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर आई कार ने 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 घायल

फिल्मी स्टाइल में सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर आई कार ने 4 गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

नवलगढ़ के बलवंतपुरा रेलवे फाटक के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे चार वाहनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस के अनुसार, झुंझुनूं की ओर से आ रही एक किया कार के सामने चैलासी की तरफ से अचानक एक ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के प्रयास में कार चालक ने वाहन को साइड में लिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में पलट गई।  विपरीत दिशा से आ रहे वाहनों से जा टकराई। हादसे में दूसरी, तीसरी और चौथी गाड़ी भी इसकी चपेट में आ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसा किसी फिल्मी दृश्य जैसा था। अचानक डिवाइडर पार कर आई गाड़ी ने कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।