झुंझुनूं : कोरोना सैम्पलिंग और वैक्सीनेशन बढ़ाने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर उमर दीन खान ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में फिड बैक लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है, जो चिंता का विषय है। इसके लिए हमें अभी से प्रारम्भिक तौर पर तैयारियां पूर्ण करने की आवश्यकता है।

जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे वैक्सीनेशन के कार्य की प्रभावी कार्य योजना बनाकर शहरी क्षेत्रों में लक्ष्य प्राप्ति का कार्य करें। विभाग की टीम को मोटिवेशन देवें और कार्य में पुनः तेजी लाने के दिशा निर्देश जारी करें।

जिला कलक्टर खान ने कहा कि कोरोना का नया वैरियंट ओमिकॉन अधिक संकट पैदा करने वाला है। इसके लिए बाजारों से रैंडमली सैम्पल लेने, मास्क पर सख्ती बरतने, सावर्जनिक स्थानों एवं शादी समारोहों में बिना मास्क के प्रवेश नहीं देने के संबंध में टीमें गठित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने आईसीयू बैड़, ऑक्सीजन सप्लाई, घर-घर वैक्सीनेशन मॉनिटरिंग के संबंध में भी चिकित्सा विभाग को दिशा निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक के दौरान जलदाय, विद्युत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सावर्जनिक निर्माण विभाग, पशुपालन, कृषि, आरयूआईडीपी, महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारियों से विभागीय समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।