PCPNDT की टीमों की संयुक्त कार्रवाई:भ्रूण जांच करवाने वाले दलाल को दबोचा Jhunjhunu News

नारनौल और झुंझुनूं PCPNDT की टीमों की संयुक्त कार्रवाई:भ्रूण जांच करवाने वाले दलाल को दबोचा, 44 हजार में की थी डील

झुंझुनू के चिड़ावा में चिकित्सा विभाग की PCPNDT टीम ने झुंझुनूं सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर के नेतृत्व में भ्रूण जांच करवाने वाले एक दलाल को गिरफ्तार किया है। पीसीपीएनडीटी की कार्रवाई नारनौल और झुंझुनूं PCPNDT की टीमों की संयुक्त कार्रवाई है। कार्रवाई के दौरान एक दलाल को गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

महेंद्रगढ़ निवासी दलाल सतपाल (35) साल से पूछताछ की जा रही है। सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले के अनुसार दलाल सतपाल नारनौल निवासी एक गर्भवती महिला की सोनोग्राफी चिड़ावा में स्थित राज सोनोग्राफी सेंटर पर करवाने के लिए लेकर आया था। दलाल ने सोनोग्राफी के बाद महिला को झूठी सूचना दी कि उसके गर्भ में जो भ्रूण है वह लड़का है। उसके बाद दलाल सतपाल ने महिला से 22 हजार रुपये ले लिए। उसी वक्त पीसीपीएनडीटी की टीमों ने दलाल को पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। PCPNDT की टीम दलाल से पूछताछ कर रही हैं। वहीं दलाल सतपाल के अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है। वहीं राज सोनोग्राफी सेंटर के अलावा और कहां-कहां जांच करवाता था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

44 हजार में हुई थी डील, 22 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए

जानकारी में सामने आया कि दलाल सतपाल चिड़ावा के पायल हॉस्पिटल का कर्मचारी है। गर्भवती महिला से दलाल ने 44 हजार में डील की थी। जिसमें 22 हजार ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर करवा लिये थे। आज दलाल ने सोनोग्राफी के बाद महिला के गर्भ में लड़का होने की झूठी सूचना देकर 22 हजार नगद ले लिए। इसी दौरान पीसीपीएनडीटी की टीम ने आरोपी दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।