झुंझुनूं : बास नानग के स्वास्थ्य शिविर में तीन वर्षिय दक्ष मिला न्यूरोमोटर इम्पेयरमेन्ट बीमारी से ग्रस्त, जेके लोन अस्पताल में किया रेफर

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किये जा रहे चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविरों से आमजन की स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान हो रहे हैं। शुक्रवार को झुन्झुनू ब्लॉक के बास नानग में आयोजित चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर में तीन वर्षिय दक्ष की स्क्रीनिंग की गई जिसमें न्यूरोमोटर इम्पेयरर्मेंट बीमारी से ग्रसित मिला जिससे तहत दक्ष का दांया हाथ कमजोर पड़ गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक शिवरान ने दक्ष की जांच कर उसे रेगुलर फिजियोथेरेपी करवाने और उचित उपचार के लिए जेके लॉन एसएमएस अस्पताल रेफर किया। जहां पर दक्ष का निःशुल्क उपचार होगा।

बीसीएमओ डॉ मनोज डूडी ने बताया कि चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य समस्याओं के हल की दिशा में लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इन शिविरों में स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर न केवल विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा उपचार किया जाता है बल्कि ई संजीवनी के माध्यम से मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सको से भी परामर्श ली जाती है। जिससे मरीजों के रोगों के उपचार की दिशा में कार्य किया जाता हैं। उन्होंने बताया कि जरूरत के अनुसार मेगा शिविर अथवा नजदीकी अस्पताल में इलाज की भी व्यवस्था कराई जाती हैं।