पति-पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत:बाइक पर जा रहे परिवार को पिकअप ने रौंदा
Jhunjhunu News

बीकानेर से सवा सौ किलोमीटर दूर चूरू के परसनेऊ के पास सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यो की दर्दनाक मौत हो गई।
असहाय संस्था के ताहिर हुसैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है। परसनेऊ के एक ही परिवार के चार सदस्य दुपहिया वाहन पर राजलदेसर से वापस परसनेऊ लौट रहे थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

बीकानेर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। देर रात एक बाइक पर दंपती अपने दो बच्चों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की माैत हो गई, सिर्फ चार साल का बेटा जिंदा बचा है।
दरअसल, चूरू के पास परसनेऊ के एक ही परिवार के चार सदस्य रात 10 बजे बाइक पर राजलदेसर से वापस परसनेऊ लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी। एक्सीडेंट में मंगलाराम नायक, उसकी पत्नी मंजू देवी, 2 वर्षीय पुत्री प्रियंका व 4 वर्षीय पुत्र अनिल घायल हो गए। जिस पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। वही उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचा।
जहां चिकित्सकों ने मंगलाराम व उसकी पुत्री प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान मंजू देवी की मौत हो गई। इस हादसे में अनिल बचा है, जिसका इलाज पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।