झुंझुनूं – साले ने जीजा की चाकू से की हत्या झुंझुनू शहर के मोहल्ला मुगलान की घटना मृतक है झुंझुनू शहर का रहने वाला नासिर हुसैन
झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर
साले ने की जीजा की चाकू घोंपकर हत्या
झुंझुनू शहर के मोहल्ला मुगलान की घटना मृतक झुंझुनूं शहर का रहने वाला नासिर हुसैन, अपने छोटे साले की शादी में आया था नासिर हुसैन। बड़े साले रहीम ने चाकू घोंप कर मार डाला, बारात रवाना होने से पहले शादी के घर में हुआ खून। सिटी डीएसपी लोकेंद्र दादरवाल मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने आरोपी साले को किया राउंड अप
झुंझुनू शहर के कोतवाली थाना इलाके के मोहल्ला मुगलान में आज शादी समारोह के दौरान एक युवक ने चाकू मारकर अपने जीजा की हत्या कर दी। कोतवाली थाना प्रभारी सुरेंद्र देगड़ा ने बताया कि मित्तल कॉलोनी निवासी नासिर हुसैन (34) अपने छोटे साले की शादी में शामिल होने मोहल्ला मुगलान आया हुआ था। शनिवार सुबह शादी समारोह में फोटोग्राफी के दौरान नासिर का बड़े साले रहीम (24) से झगड़ा हो गया। इस दौरान रहीम ने नासिर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पूछताछ में सामने आया है कि रहीम की अपने परिवार से दो साल से किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। छोटे बेटे की शादी में शामिल होने के लिए रहीम के पिता रफीक ने बुलाया था। आज सुबह जब बारात सुलताना के लिए रवाना होने को थी, तब बड़े साले रहीम और जीजा नासिर में झगड़ा हो गया। रहीम ने अपने जीजा नासिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में नासिर को झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को बुलाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वही शव का झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी साले रहीम की तलाश के लिये जगह जगह दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रहीम पेंटर है और परिवार से झगडे के बाद पिछले दो साल से अंसारी कॉलोनी में रह रहा था।



