साले ने की जीजा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी साला, 07 घंटे मे गिरफ्तार Jhunjhunu News

साले ने की जीजा की चाकू मारकर हत्या, आरोपी साला, 07 घंटे मे गिरफ्तार

झुंझुंनूं आज दिनांक 04.12.2021 को जाकिर अली पुत्र श्री जैनुलगीन अली, जाति लुहार मुसलमान उम्र 55 साल निवासी मोहल्ला तुलसीयान झुंझुनूं शहर ने हस्तलिखित रिपोर्ट इस आश्य की पेश कि की मेरे बेटे नासिर हुसैन उम्र 34 वर्ष के साले सईद अनवर की शादी आज की थी जिसमे शामिल होने के लिए नासिर हुसैन, रजिया गैस्ट हाउस मोहल्ला मुगलान झुंझुनूं शहर गया हुआ था वहा पर वक्त सुबह करीब 10.00 बजे नासीर हुसैन के साले. मोहम्मद रहीम पुत्र मोहम्मद रफीक जाति लुहार मुसलमान निवासी मौहल्ला मुगलान ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इत्यादि रिपोर्ट पर अभियोग सख्या 675 / 2021 धारा 302 भादस मे पंजीबद्ध किया गया।
प्रदीप मोहन शर्मा आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के दिशा निर्देशानुसार, लोकेन्द्र दादरवाल आरपीएस वृताधिकारी झुंझुनूं शहर के निकट सुपरविजन में घटना की गम्भीरता को देखते हुए, थानाधिकारी थाना कोतवाली झुंझुनूं सुरेन्द्र सिंह देगडा पु०निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के आरोपी मोहम्मद रहीम पुत्र मोहम्मद रफीक जाति लुहार मुसलमान निवासी मोहल्ला मुगलान झुंझुनूं को तलाश कर बाद अनुसंधान जुर्म धारा 302 आईपीसी में गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार शुदा मुलजिम ने पूछताछ पर बताया कि उसका जीजा नासिर हुसैन से मन-मुटाव चल रहा था। मुलजिम स्वयं अपने परिवार से अलग मकान में अपने बीबी बच्चों के साथ रह रहा था। आज मुलजिम के छोटे भाई साहिद की बारात झुंझुनूं से ग्राम सुलताना (चिड़ावा) जा रही थी। तीन-चार दिन से शादी के कार्यक्रम चल रहे थे, मुलजिम के जीजा ने उसके माता-पिता को यह कहा की कि रहीम इस शादी में नहीं आयेगा तब रहीम को उसके माता-पिता ने शादी मे आने से मना कर दिया। इस बात से आरोपी रहीम अपने जीजा नासीर हुसैन से काफी खफा हो गया। समाज, मौहल्ले मे अपनी बेइज्जती महसूस करने लगा और इसी कारण आज सुबह जब बारात में जाने के लिए रजिया गेस्ट हाउस में सभी रिस्तेदार इक्कठा थे तभी मुलजिम रहीम अपने जेकेट मे चाकू छिपा कर लाया और अपने जीजा हुसेन व छोटा भाई (दुल्हा) साहिद के साथ फोटो खिचवाने के बाद अचानक उसने जीजा नासीर हुसैन के पेट में चाकू मार दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।

गिरफ्तार अपराधी:- मोहम्मद रहिम पुत्र मोहम्मद रफिक जाति लुहार उम्र 29 वर्ष जाति मुसलमान निवासी मोहल्ला मुगलान झुंझुनूं ।

गठित टीम के सदस्य :

1. सुरेन्द्रसिंह देगडा पुoनि थानाधिकारी कोतवाली झुंझुनूं
2. मुलायम सिंह एएसआई पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं । 3. विनोद कुमार एचसी 63 पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं ।
4. महेन्द्र एचसी 2574 पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं । 5. अमीलाल एचसी 2558 पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं।
6. महावीर एचसी 33 पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं 7. योगेन्द्र कानि 729 पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं ।
8. आशुराम कानि 1026 पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं।
9. विकाश कानि 239 पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं 10. श्रीमती रश्मि म कानि 1098 पुलिस थाना कोतवाली झुंझुनूं