जिले में शनिवार काे 81 दिन बाद एक बार फिर काेराेना संक्रमित मिला है।
काेराेना की तीसरी लहर की संभावना बढ़ती जा रही है। काेराेना के नए वायरस के कारण से पहले से ही लाेग ड़रे हुए है और अब जिले में शनिवार काे 81 दिन बाद एक बार फिर काेराेना संक्रमित मिला है। जिसके बाद से जिले में काेराेना का खतरा मंडराने लगा है। जिले के पिलानी कस्बे का रहने वाले एक शिक्षक जयपुर में जांच के दाैरान काेराेना संक्रमित मिले। जिसके बाद चिकित्सा विभाग ने उनके दाे परिजनाें के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए है।
सीएमएचओ डाॅ. छाेटेलाल गुर्जर ने बताया कि पिलानी कस्बे के बिट्स कैंपस में रहने वाले एक लेक्चरर सीकर जिले की एक निजी इंजीनियरिंग काॅलेज में पढ़ाते है। वे और उनका परिवार कई साल से सीकर में रह रहे है। पिछले दिनाें खांसी जुकाम ठीक नहीं हाेने पर उन्हाेंने जयपुर के बिरला अस्पताल में जांच कराई। जिसमें वाे काेराेना संक्रमित मिले।
इसकी सूचना मिलने के बाद चिकित्सा विभाग ने पिलानी में उनके परिवार के पत्नी और बेटे का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया है। डाॅ. गुर्जर ने बताया कि वे एक महीने पिलानी आए थे। लेकिन विभाग ने एतिहात बरतते हुए उनके परिजनाें के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाएं है। काेराेना संक्रमित जयपुर के अस्पताल में ही उपचाराधीन है।
राजस्थान: प्रदेश में 04 दिसंबर 2021 शाम 06 बजे तक की कोरोना रिपोर्ट।
🔵आज पॉजिटिव 26
🔵कुल पॉजिटिव 954874
✍️आज मौत 0
✍️कुल मौत 8955
🟡प्रदेश में कुल एक्टिव केस 213
🔹आज के पॉजिटिव केस
🔴बीकानेर 10
🔴जयपुर 9
🔴 बाड़मेर 2
🔴 डूंगरपुर 2
🔴 झुंझुनूं 1
🔴पाली 1
🔴उदयपुर 1
✍️देखे पूरी रिपोर्ट 💫
👇👇👇

