कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे कार में आए बदमाशाें ने हवाई फायर कर ट्रैवल्स की ऑफिस में घुसकर काउंटर पर बैठे मुनीम के साथ मारपीट की तथा उसकी जेब में रखे साढ़े तीन हज़ार रुपए लूटकर ले गए। बदमाशों ने जाते समय आफिस के बाहर पिस्टल लहराई तथा तीन हवाई फ़ायर किए।

इन लोगों ने गल्ले को देखा तो उसमें कुछ नहीं मिला तो संदीप की जेब से साढ़े तीन हज़ार रुपए ले गए। भागते समय इन्होंने फायरिंग की और गाड़ी तेजी से दौड़ाई। बदमाशों ने कस्बे में गाड़ी से चक्कर लगाकर हाथ से बाहर पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग की। इसके बाद ये लोग गाड़ी को तेज रफ्तार में इधर उधर दौड़ाकर भाग गए।
भाेजगढ़ में रास्ता भटकने पर चढ़े पुलिस के हत्थे
फायरिंग एवं लूट के बाद कार से बदमाश भाेजगढ़ की तरफ भाग निकले। भाेजगढ़ में आगे रास्ता नहीं निकल के कारण बदमाश वापस आ रहे थे। पीछा कर रही पुलिस ने बदमाशाें काे वापस लाैटते समय गाड़ी आगे लगाकर राेक लिया। पुलिस के आराेपियाें के पास से एयरगन व एक जिंदा कारतूस व देशी कट्टा भी पकड़ा है। आराेपी राजेश उर्फ राजा बसावा के खिलाफ नवलगढ़ थाने में तीन मामले दर्ज है। आपसी रंजिश काे लेकर उस पर हुए हमले में उसके पैराें में चाेट आई थी।
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #Jhunjhunutimes #Jhunjhunukhabar #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Shekhawatiupdate #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #churu #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर
