Raksha Bandhan सीएम भजनलाल का रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा, दो दिन तक राजस्थान रोडवेज में कर सकेंगी फ्री यात्रा

Free Travel on Raksha bandhan भजनलाल सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में फ्री यात्रा करने की घोषणा की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

कब मिलेगा यह लाभ?

रक्षाबंधन पर्व को और भी खास बनाने के लिए यह सुविधा रक्षाबंधन के दिन और उसके अगले दिन लागू रहेगी। यानी महिलाएं इन दोनों दिनों में राजस्थान रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी।

इस फैसले से उन बहनों को बड़ी राहत मिलेगी जो रक्षाबंधन पर अपने भाइयों के घर जाना चाहती हैं, लेकिन सफर की लागत उन्हें परेशान करती है. अब महिलाएं आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी और त्योहार की खुशियों को अपने परिवार संग मना सकेंगी.

9 से 10 अगस्त तक कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने घोषणा की कि 9 और 10 अगस्त को राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा राजस्थान की सीमा के भीतर लागू होगी और 10 अगस्त की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

साधारण और एक्सप्रेस बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा


राजस्थान की महिलाओं को राखी पर इस सुविधा का फायदा सिर्फ राज्य के भीतर चलने वाली साधारण और एक्सप्रेस बसों में मिलेगा. वहीं वातानुकूलित, वोल्वो और अखिल भारतीय अनुज्ञा पत्र वाली बसें इसमें शामिल नहीं होंगी. इस नि:शुल्क सेवा के खर्च का पुनर्भरण राज्य सरकार की ओर से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को किया जाएगा.