Jhunjhunu News ननिहाल आए युवक का शव फंदे से लटका मिला, सूरजगढ़ में मचा हड़कंप
सूरजगढ़ | झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 6 स्थित अंबेडकर नगर (जाखोद रोड) में मंगलवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की मोर्चरी में रखवाया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कृष्ण उर्फ लाला (22) पुत्र मनोहर लाल, निवासी बुहाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने ननिहाल आया हुआ था। इसी दौरान उसका शव फंदे से लटका मिला।
जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य रविंद्र सांगवान ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
