दहेज उत्पीड़न के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटकी मिली कविता : पति समेत 6 पर हत्या का केस

दहेज उत्पीड़न के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटकी मिली कविता—पति समेत 6 पर हत्या का केस

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले के गुढ़ा गौड़जी थाना क्षेत्र के भाटिवाड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई है, जो अपने घर में फंदे पर लटकी मिली।

मायके पक्ष ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या बताया है। परिजनों का आरोप है कि कविता को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से उसके साथ मारपीट की जा रही थी और उसे घर में बंद रखकर मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था। यहां तक कि उसे मोबाइल फोन रखने की भी अनुमति नहीं थी।

परिवार ने बताया कि कविता की शादी 11 मई 2011 को हुई थी। घटना के बाद गुढ़ा थाना पुलिस में पति सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कराया गया है।

मायके पक्ष ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके।