जयपुर में फटा कोरोना बम, आज इतने मामलें आए सामने Jhunjhunu News

जयपुर कोरोना का नया एपिसेंटर बनता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे जिले में 15 नए केस मिले हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जयपुर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 9 मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जयपुर में सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर पहुंची एक युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। हाई रिस्क कंट्री यूक्रेन से आई है। युवती को RUHS में भर्ती कराया गया है। आदर्श नगर में जिस परिवार के 5 सदस्य ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं, उनका एक और सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिला है। इन दोनों संदिग्ध मरीजों का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है।

जयपुर सीएमएचओ डॉ. नरोत्तम शर्मा ने बताया कि जर्मनी से एक परिवार के चार सदस्य 27 नवंबर को जयपुर पहुंचे थे। ये परिवार एक-दो दिन में वापस जर्मनी लौट रहा था, जिसके लिए आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया। टेस्ट में 4 में से 3 सदस्यों की रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। मेडिकल टीम ने उसे वैशाली नगर स्थित घर पर ही क्वारैंटाइन कर दिया। उसके संपर्क में आए लोगों को डिटेक्ट करना शुरू कर दिया। सीएमएचओ ने बताया कि इसका सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए एसएमएस मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति में किसी तरह के लक्षण नहीं हैं।

राजस्थान: प्रदेश में 06 दिसंबर 2021 शाम 06 बजे तक की कोरोना रिपोर्ट।

🔵आज पॉजिटिव 29
🔵कुल पॉजिटिव 954920

✍️आज मौत 1
✍️कुल मौत 8956

🟡प्रदेश में कुल एक्टिव केस 221

🔹आज के पॉजिटिव केस

🔴जयपुर 15

🔴उदयपुर 3

🔴 जोधपुर 2

🔴 अजमेर 2

🔴 अलवर 1

🔴बाड़मेर 1

🔴हनुमानगढ़ 1

🔴गंगानगर 1

🔴जैसलमेर 1

🔴नागौर 1

🔴पाली 1

✍️देखे पूरी रिपोर्ट 💫

👇👇👇