चिड़ावा (किशोरपुरा) : ग्रामीणों ने सरपंच पर लगाए अतिक्रमियों से मिलीभगत के आरोप

निकटवर्ती ग्राम पंचायत किशोरपुरा में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने सरपँच दीपेश मीणा एवं प्रशासन पर आरोप लगाए है। ग्राम वासियों ने कहा कि सरपँच और प्रशासन अतिक्रमण हटाने एवं रास्ता चौड़ा करने में पारदर्शिता नही दिखा रहे है।
ग्रामवासियों के अनुसार ‘किशोरपुरा से मटाणा जाने वाले रास्ते पर कई लोगो ने अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है। अतिक्रमण को छुपाने के लिए जिम्मेदारों के द्वारा उक्त रास्ते को दूसरी तरफ के खेतों से होते हुए आगे बढ़ाया जा रहा है।’
हरिसिंह डारा ने कहा कि एक तरफ अतिक्रमियों को सह दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर अप्रत्याशित रूप से किसानों की जमीन पर कब्जा लिया जा रहा है।
कलेक्टर को दिया ज्ञापन
इस मामले को लेकर ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर उमरदीन खान को ज्ञापन दिया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर कलेक्टर से मांग की है कि इस मामले का न्यायपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाए एवं अतिक्रमण को हटा कर रास्ते का चौड़ीकरण किया जाना चाहिए। 
ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने कहा कि एक और कुछ लोगों ने सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण कर रखा है वहीं दूसरी ओर किसानों के खेतों में से सरकारी रास्ता निकाला जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में हरिसिंह डारा, लक्ष्मण डारा, जगराम, बजरंग लाल डारा,  प्रकाश डारा, उम्मेद एवं जयसिंह आदि शामिल थे।
(सोर्स & कॉपी राइट : बोल हिंदुस्तान)
_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment