जिले में गुरुवार को 5 केंद्रों पर होगा टिकाकरण, 18 से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों को लगेगा | JHUNJHUNU NEWS


जिले में गुरुवार को 5 केंद्रों पर होगा टिकाकरण, 18 से अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों को लगेगा टीके का दूसरा डोज, सभी टीका केंद्रों पर ही किया जाएगा पंजीकरण, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक होगा वैक्सीनेशन। आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने दी जानकारी। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोवैक्सीन की दूसरी डोज के लिए जिले के 5 शहरी क्षेत्रों में शिविर गुरुवार को लगाए जाएंगे। आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में 440 डोज, सीएचसी सूरजगढ़ में 50 डोज, सीएचसी खेतड़ी में 470 डोज, सीएचसी उदयपुरवाटी में 500 डोज और सीएचसी नवलगढ़ में 200 डोज लगाए जाएंगे। इन शिविर स्थलों पर केवल दूसरी डोज ही लगेगी, जिसका रजिस्ट्रेशन शिविर स्थल पर ही होगा।
गुरुवार को केवल टीके का दूसरा डोज लगाया जाएगा, टिकाकरण केवल कोवेक्सिन से होगा, इसलिए जिन्होंने कोविशील्ड का पहला डोज लगवाया है, वो लोग टीका केंद्र पर ना जाये।

_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment