झुंझुनूं : कल 18-44 आयुवर्ग के व्यक्तियों का होगा वेक्सीनेशन | JHUNJHUNU NEWS

जिले में गुरुवार को 23 केंद्रों पर होगा टिकाकरण, 18 से 44 आयुवर्ग के व्यक्तियों को लगेगा टीका, आज रात 8.30 बजे शुरू होगी ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग, बिना ऑनलाइन पंजीकरण करवाए नही लगाया जाएगा टीका, सुबह 9 बजे शाम 5 बजे तक होगा वैक्सीनेशन, आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह ने दी जानकारी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now
जिले में 24 जून को 23 जगहों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे। जहां पर 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड टीकाकरण किया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. दयानंद सिंह ने बताया कि गुरूवार को मण्डावा एवं बगड़ सीएचसी, बीडीके अस्पताल, यूपीएचसी बसंत विहार, यूपीएचसी सीटी डिस्पेन्सरी नं. 1, सीएचसी खेतड़ी, जयसिंह सीनियर सैकेण्डरी स्कूल खेतड़ी, सामुदायिक भवन नगर पालिका खेतड़ी, सीएचसी उदयपुरवाटी, पांच बत्ती सीनियर सैकेण्डरी स्कूल उदयपुरवाटी, राजकीय उप्रावि भूरिकुड़ी, राउप्रावि जमात, सीएचसी स्वास्थ्य केन्द्र बिसाऊ, अग्रवाल भवन बिसाऊ, घोडेला भवन बिसाऊ, तलीमुल कुरान मदरसा वार्ड नं. 12, सीएचसी बुहाना, सेटेलाई उप जिला अस्पताल नवलगढ़, यूपीएचसी नवलगढ़, सीएचसी मुकुन्दगढ़, तबाला गेस्ट हाउस मुकुन्दगढ़, ढडेवाला बालाजी मुकुन्दगढ़, सीएचसी चिड़ावा  में शिविर आयोजित होंगे। आरसीएचओ ने बताया कि जिन लोगों ने कोविन सॉफ्टवेयर पर पंजीकरण कर रखा है वे प्री अप्वाईमेंट बुक कराकर ही सत्र स्थल पर पहुंचे अन्यथा उनका टीकाकरण नहीं किया जा सकेगा। इसी प्रकार शहीद कर्नल जेपी जानू सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में विदेश जाने वाले नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा।
इनके अलावा जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल जेपी जानू स्कूल में विदेश जाने वाले 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा।

_________________________________________
#Jhunjhunu #Jhunjhnu #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate  #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #rajasthannews #churu #mukundgarh #bissau #chirana #chanana  #झुंझुनूं #झुंझुनू #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर #बिसाऊ #चनाना #चिराना #मुकुंदगढ़

Leave a Comment