शिक्षा शास्त्र विषय की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन |
राजस्थान M.Ed संघर्ष समिति इकाई झुंझुनूं के बैनर तले समिति कोर कमेटी सदस्य डॉ प्रभु दयाल ,अमित चौधरी, राकेश कुमार विकास कुमार प्रवीण चौधरी ने शिक्षा शास्त्र विषय की मांग को लेकर झुंझुनूं जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा । समिति कोर कमेटी सदस्य डॉ प्रभु दयाल ,अमित चौधरी, राकेश कुमार विकास कुमार प्रवीण चौधरी ने बताया कि पिछले कई सालों से प्रदेश में M.Ed की डिग्री करवाई जा रही है , लेकिन इसका सरकारी सेवाओं में कोई उपयोग नहीं है यह डिग्री उच्च शिक्षा की होते हुए भी उपेक्षा का शिकार बनी हुई है | राज्य में संचालित डी.एल.एड. कॉलेज में योग्यता धारी स्टाफ नहीं है | इसके बावजूद डी.एल.एड. कॉलेज में एन.सी.टी.ई. के मानदंडों के अनुसार भर्ती नहीं हुई है, इसलिए इन कॉलेजों में योग्यता धारी स्टाफ की सीधी भर्ती की जाए एवं सरकारी महाविद्यालयों में 4 वर्षीय बी.एस.सी. बी.एड. व बी.ए. बी.एड.कोर्स शुरू किया जाए तथा राजस्थान शिक्षा में शिक्षा शास्त्र विषय को लागू किया जाए जिससे एम. एड. बेरोजगारों को रोजगार मिल सके |
Advertisement:-
![]() |
| शर्मा एन्टरप्राईजेज सब्जी मंडी नेहरू मार्केट झुंझुनूं |

