माता-पिता खोने वाले बच्चों को 5 लाख रुपये देगी राज्य सरकार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

कोरोना के कारण अपने माता-पिता खोने वाले बच्चों को केन्द्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी अनेक घोषणाएं की है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना शुरू की है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक नरेश बारोठिया ने बताया कि कोरोना के कारण जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो गई उनको इस योजना से राहत मिलेगी। इसके अलावा किसी के माता-पिता में से एक की पहले किसी भी कारण से मौत हुई हो, अब जो जीवित था उसकी भी कोरोना से मौत हो गई। उन बच्चों को भी इस योजना का पूरा लाभ मिलेगा। इनके अलावा ऐसे बच्चों को केन्द्र सरकार भी दस लाख रुपए देगी।

यह घोषणा बच्चों के लिए
-योजना के तहत ऐसे बच्चों को तत्काल एक लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
-बच्चों की उम्र 18 वर्ष होने तक प्रतिमाह 2500 रुपए की सहायता दी जाएगी।
-18 वर्ष पूर्ण होने पर ढाई लाख रुपए की सहायता।
-12 वीं तक निशुल्क शिक्षा आवासीय विद्यालय में।
-छात्रावासों में बालिकाओं को प्राथमिकता से प्रवेश।
-कॉलेज छात्रों के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ।
-बेरोजगारी भत्ता देने में प्राथमिकता।

यह मिलेगा महिला को
-कोरोना में अपने पति को खोने वाली महिलाओं को एक लाख रुपए की सहायता तुरंत दी जाएगी।
-1500 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इसमें उम्र व वार्षिक आय का कोई बंधन नहीं रहेगा।
-बच्चों को एक हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
-स्कूल की ड्रेस व पुस्तकों को वार्षिक दो हजार रुपए दिए जाएंगे।

आपके क्षेत्र में ऐसा कोई बच्चा है तो यहां करें फोन

1098

#Jhunjhunu #Jhunjhnu #झुंझुनूं #झुंझुनू #Jhunjhununews  #BreakingNews #JhunjhunuNewz #Jhunjhunuupdate #Jhunjhunujhalak #Jhalkojhunjhunu #sikar #sikarnews #shekhawati #shekhawatinews #Mandawa #chirawa #malsisar #buhana #pilani #nawalgarh #udaypurwati #khetri #singhana #surajgarh #rajasthan #churu #बुहाना #चिड़ावा #खेतड़ी #नवलगढ़ #उदयपुरवाटी #सूरजगढ़ #पिलानी #मलसीसर #सिंघाना #राजस्थान #चुरू #सीकर

Leave a Comment