शुक्रवार को जिले में सौ केंद्रों पर टीकाकरण होने जा रहा है लेकिन सिर्फ 45 प्लस आयु वर्ग का ही टीकाकरण होगा। आरसीएचसो डॉ दयानंद सिंह ने बताया कि जिले में शुक्रवार 4 जून को 100 केंद्रों पर 45 प्लस का टीकाकरण होगा। जिसमें अरबन क्षेत्र की चार साइट बीडीके जिला अस्पताल, यूपीएचसी गांधी चौक झुंझुनू, बसन्त विहार झुंझुनू, और यूपीएचसी नवलगढ़ होगी।
इसके अलावा बुहाना ब्लॉक में सीएचसी सिंघाणा, पीएचसी कुहाड़ वास, पचेरी कला, मेघपुर, उदा मंडी उपकेंद्र नरात, डुमोली कला, तिछोली, कलगांव, पुहानिया व थैली में टीकाकरण होगा।
चिड़ावा ब्लॉक सीएचसी चिड़ावा, मंड्रेला, पीएचसी नरहड़, अरडावता, पदमपुरा, चनाना, सुल्ताना, किठाना, जाखोड़ा, सोलाना, उप स्वास्थ्य केन्द्र खुडोत, सारी व जोधा का बास शामिल है।
सूरजगढ़ ब्लॉक में सीएचसी सूरजगढ़, पिलानी, बिरला हॉस्पिटल पिलानी, घरडु, बुदनपुरा, अडूका, सही कला, हेमन पूरा, भिगोदना, मेहपलवास शामिल है।
ब्लॉक खेतड़ी में सीएचसी खेतड़ी, बढ़ाऊ पीएचसी शिमला , चारावास, ढाणी लगरिया, बढवाली, गोठड़ा में टीके लगाए जाएंगे है।
मलसीसर ब्लॉक में सीएचसी बिसाऊ, मलसीसर, महनसर पीएचसी बिरमी, टमकोर, निराधनु, कांट, गंगियासर, अलसीसर शामिल है।
इसी प्रकार झुन्झुनू ब्लॉक में सीएचसी मण्डावा, बगड़, नूआ, पीएचसी चूड़ी, उप केंद्र भडुन्दा खुर्द, तेतरा, कुलोद खुर्द, भीमसर बाकरा, उदावास,शेखसर में टीके लगाए जाएंगे।
उदयपुरवाटी ब्लॉक में सीएचसी उदयपुरवाटी, पोंख, पीएचसी चंवरा, छावसरी,धमोरा, धमोरा, गुड़ा, मनकसास, पचलंगी शामिल है।
ब्लॉक नवलगढ़ में एसडीएच नवलगढ़, सीएचसी परसरामपुरा, जाखल, पीएचसी देवीपुरा बणी, मांडासी, सोटवारा, भगेरा, जेजुसर,गोठड़ा, बाय शामिल है।
इनमें से बीडीके अस्पताल, सीएचसी उदयपुर वाटी, सीएचसी खेतड़ी में कोविशिल्ड और कोवेक्सीन दोनो वेक्सीन लगेगी। साथ ही सीएचसी बगड़, बिरला होस्टल पिलानी, सिंघाणा, पीएचसी सुल्ताना और यूपीएचसी नवलगढ़ में सिर्फ कोवेक्सीन लगेगी।
स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए विशेष ध्यान रखने योग्य बात यह है कि स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को कोविशिल्ड ही लगाई जा सकती है कोवेक्सीन नही। साथ ही कोविशिल्ड कि दूसरी डोज 84 दिन बाद ही लग सकेगी।