विप्र फाउंडेशन ने बीडीके हॉस्पिटल में भेंट की जीवनदायनी मशीन

विप्र फाउंडेशन ने बीडीके हॉस्पिटल में भेंट की जीवनदायनी मशीन

विप्र फाउंडेशन के जिला महामंत्री एडवोकेट ईशान मिश्रा ने बताया की
भगवान परशुराम जयंती पर विप्र फाउंडेशन ने पूरे प्रदेश भर में 108 ऑक्सिजन कंसंट्रेटर मशीन  समाज व सरकार संबल देने के लिए समाज व सरकार को भेंट करने हेतु  संकल्प लिया था।इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय पर बीडीके हॉस्पिटल झुंझुनूं में एक ऑक्सिजन कंसंट्रेटर मशीन विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष गोविंद शरण पारीक के नेतृत्व में एडीएम जे पी गौड़ की उपस्थिति में हॉस्पिटल पीएमओ डा बी डी बाजिया को प्रदान की।इस अवसर पर एडीएम जे पी गौड़ ने विप्र फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी में सभी समाजिक संगठनों से उम्मीद थी की सभी इस समय जन सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए नर सेवा नारायण सेवा को मूर्त रूप देंगे और हुआ भी ये ही की सभी समाजिक संगठनों ने इस काम में बखूबी भूमिका निभाई।इस अवसर पर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष ने एडीएम व पीएमओ को आश्वस्त भी किया की आगे और जरूरत पड़ने पर विप्र फाउंडेशन समाज व सरकार की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार रहेगा।इस अवसर पर पीएमओ डा बाजिया ने विप्र फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा जो विप्र फाउंडेशन बखूबी कर रहा है।इस मौके पर  मिश्रा  ने कहा  की फाउंडेशन अब ऑक्सीजन बैंक की स्थापना पर भी काम कर रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्रों पर फोक्स करते हुए ग्रामीण इलाकों में मेडिकल इमरजेंसी से निपटने में मदद मिल सके।इस अवसर पर पार्षद संजय पारीक,जिला महामंत्री एडवोकेट ईशान मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद शास्त्री,फाउंडेशन के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित शर्मा और अस्पताल कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment