पहली बार झुंझुनूं जुड़ेगा मुंबई से!
झुंझुनूं से सीधी रेल सेवा होगी मुंबई तक शुरू, सांसद नरेंद्रकुमार ने दी जानकारी
झुंझुनूं, 22 मई।
झुंझुनूं पहली बार मुंबई से सीधा रेल सेवा के जरिए जुड़ेगा। जी, हां सांसद नरेंद्रकुमार ने शनिवार को इसकी जानकारी झुंझुनूं में दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली और जयपुर के लिए ट्रेन मांगी जाती है तो सबसे बड़ी समस्या रेल को खड़ी करने के लिए आती है। क्योंकि इसके लिए दिल्ली व जयपुर में जगह नहीं है। लेकिन उनके सामने आया कि जयपुर से मुंबई तक चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस करीब 11 घंटे जयपुर में खड़ी रहती है। इसलिए उन्होंने इस मामले को लोकसभा में उठाया और अब उन्हें जानकारी दी गई है कि जयपुर से मुंबई चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस अब सीकर, झुंझुनूं, लोहारू होते हुए हिसार तक जाएगी। जिसका फायदा शेखावाटी के लोगों को मिलेगा। क्योंकि शेखावाटी के प्रवासी बड़ी संख्या में मुंबई से आना—जाना करते है। जिन्हें सीधी सीकर, झुंझुनूं और चूरू की रेल सेवा नहीं मिलती। लेकिन अब यह सेवा शुरू होने से तीनों ही जिलों के लोगों को फायदा होगा। सांसद नरेंद्रकुमार ने बताया कि लॉक डाउन के कारण अब अधिकतर रेल सेवा बंद हैं। इसलिए लॉक डाउन के खुलने के बाद झुंझुनूं के लोगों को इस सेवा का फायदा मिलेगा।
#jhunjhunuNews #Jhunjhunu #JhunjhunuNewz #BreakingNews #JhunjhunuMumbai