जयपुर में दिनदहाड़े हत्या:छात्रा को पहले चाकू मारा फिर तीन गोली मारी

जयपुर शहर के आदर्श नगर में शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात हुई। यहां सरेराह सड़क पर एक छात्रा की हत्या कर दी गई। पहले छात्रा को चाकू मारा गया फिर तीन गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा बीएससी का एग्जाम देने जयपुर पहुंची थी। वह झुंझुनू की रहने वाली थी। गिरफ्तार किया गया युवक धौलपुर निवासी बताया जा रहा है, जो कि जयपुर में रहता है। वहीं, आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतका को दो साल से जानता था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वैदिक कन्या कॉलेज के बाहर आरोपी युवक विष्णु ने पहले छात्रा गरिमा पर चाकू से हमला किया। इसके बाद वह जमीन पर गिर गई तो आरोपी ने कट्‌टे से उसे तीन गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी तमंचा चौराहे पर ही फेंककर मौके से भागने लगा। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस तुरंत छात्रा को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही, पकड़े एक युवक के साथ ही एक और आरोपी था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचे साक्ष्य एकत्रित किए।

पुलिस जांच में सामने आया ही कि मृतक गरीमा (21) झुंझुनू के नवलगढ़ की रहने वाली थीं। जो जयपुर के कनोड़िया कॉलेज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज बंद होने के बाद घर गई हुई थी। जो शनिवार सुबह ही बीएससी का पेपर देने वैदिक कन्या कॉलेज पहुंची थी। वहीं, युवक धौलपुर का रहने वाला है। जो जयपुर के ज्योति नगर क्षेत्र में रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

Leave a Comment