Udaipur Murder Case झुंझुनू में शांतिपूर्ण रहा बंद

उदयपुर में कन्हैयालाल की बर्बर हत्या को लेकर झुंझुनूं में भी लोगों में गहरा आक्रोश है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

हत्याकांड के खिलाफ शहर में बाजार बंद रखा गया है। सुबह से शहर की सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। झुंझुनूं में तीसरे दिन भी धारा 144 लागू है। इंटरनेट भी बंद है।

झुंझुनूं में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद हैं। शहर के रोड नम्बर एक, रोड नम्बर दो तथा तीन नम्बर रोड पर स्थित सभी दुकानें बंद हैं। नेहरू बाजार, गांधी चौक, फुटला बाजार, कपड़ा बाजार, छावनी बाजार बंद हैं।

शहर में सुबह से बाजार बंद है। हिन्दू जागरण मंच, भाजपा सहित शहर के लोगों ने आरोपियों को फांसी देने मांग की है। पूरे शहर में मुख्य चौराहों पर पुलिस तैनात किया गया। पुलिस पूरे शहर में गश्त कर रही है।एसडीएम शैलेश खैरवा, डीएसपी सीटी शंकरलाल छाबा, कोतवाली थानाधिकारी सुरेन्द्र देगड़ा लगातार शहर में गश्त कर रहे हैं।

गांधी चौक में सुबह काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। एसडीएम शैलेश खैरवा और डीएसपी शंकरलाल छाबा ने लोगों को समझाइश की। बताया गया कि शहर में धारा 144 लगी हुई है, भीड़ न करें, कानून हाथ में नहीं लें। शहर में व्यापारियों ने खुद ही दुकानें बंद रखी हैं। पुलिस ने कहा कि दुकानें बंद करने के लिए कोई भी जबरदस्ती न करे