Jhunjhunu News पराली से भरे ट्रैक्टर में लगी आग
झुंझुनू के पीपली चौक के पास सड़क से गुजर रहे हैं ट्रक में लगी आग, हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से लगी आग
पराली के जलने से पीपली चौक के आसपास हुआ धुआं ही धुआं
पराली से ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉली राजगढ़ की तरफ से आ रही थी। पीपली चौक में ऊपर से गुजर रही हाईटेशन लाइन के तारों से छू जाने के बाद उसमें आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद रोड पर चारों ओर पराली बिखर गई और दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवाया। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
