कर्मचारी चयन बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, अब इन परीक्षार्थियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Rajasthan Exam: राजस्थान सरकार अब भर्ती परीक्षाओं पर सख्त नजर आ रही है. कर्मचारी चयन बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है. अब परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर भी नजर रखी जाएगी. लगातार अनुपस्थित रहने वाले ऐसे अभ्यर्थियों के खिलाफ सख्ती बरतने की तैयारी है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कुछ ऐसा ही कदम उठाने का निर्णय लिया है. यही नहीं, अनुपस्थित रहने पर अब जुर्माना भी भरना पड़ सकता है.

कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा कि बोर्ड मीटिंग में एक बड़ा निर्णय लिया गया। अब जो आवेदक एक financial year (यानी 1.4.25 से 31.3.26) की बोर्ड की कोई भी दो परीक्षाओं के आवेदन कर परीक्षा में नहीं बैठता है तो उसे अगला कोई भी फॉर्म भरने के लिए 750 रुपये की पेनल्टी जमा करनी होगी और अगर दोबारा ये ही दोहराता है, यानी चार परीक्षाओं में नहीं बैठता है तो दूसरी बार 1500 रुपये की फीस देनी होगी।

ये प्रावधान 01 अप्रैल 2025 से होने वाली सभी परीक्षाओं पर लागू होगा। इसीलिए अब आप तभी RSSB के फॉर्म भरो जब आपको परीक्षा देने का पूरा मन और प्लान हो।

फर्जीवाड़े को रोकने के लिए एक और कदम।

अब फॉर्म में अपनी शैक्षिक योग्यता को कोई भी कैंडिडेट माइनर करेक्शन जैसे कोई स्पेलिंग मिस्टेक, कोई एक आध डिजिट चेंज etc कर पाएगा, पूरी डिटेल्स, पूरा की पूरा शब्द या पूरा एनरोलमेंट नंबर या पूरी परसेंटेज रिप्लेस नहीं कर पाएगा, यदि सब डिटेल्स चेंज की तो अपात्र और डिबार किया जाएगा।  वैसे भी ये करेक्शन फॉर्म भरने के तुंरत बाद दिए मौके पर कर पाएगा, परीक्षा के बाद दिए मौके पर एक छोटा सा करेक्शन भी नहीं कर पाएगा।