Jhunjhunu News झुंझुनूं: NH-11 बाइपास पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत
झुंझुनूं। शहर के मलसीसर रोड स्थित NH-11 बाइपास पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई है। युवक की उम्र 8 वर्ष बताई जा रही है। रेहान अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था सड़क पार करते समय हादसा हुआ। हादसे के बाद बाइपास पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू करवाते हुए शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल वाहन हरियाणा नंबर (HR) की KIA कंपनी की कार बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
