केमिकल से भरा टैंकर पलटा, जिंदा जला ड्राइवर: अजमेर हाईवे पर मौखमपुरा के पास हुआ हादसा, लग गया जाम

Accident News केमिकल टैंकर में आग लगने से हादसा

घटना के बाद अजमेर रोड को दोनों तरफ से किया बंद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

घटना की सूचना के बाद सिविल डिफेंस की टीम और फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर

फिलहाल टैंकर की आग बुझाने के किए जा रहे प्रयास

घटना का वीडियो यहां देखें

जयपुर में जयपुर-अजमेर हाईवे पर बुधवार सुबह मौखमपुरा के पास केमिकल से भर टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। टैंक के पलटते ही इसमे आग लग और ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसे के बाद हाईवे पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया।

नेशनल हाईवे-48 पर हुए हादसे में टैंकर ड्राइवर जिंदा जल गया। हादसा बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे जिले के मोखमपुरा कस्बे में हुआ।

टैंकर में भरा मेथेनॉल हाईवे पर बिखर गया। आग फैलने के डर से टैंकर के करीब चल रहीं गाड़ियां हाईवे पर ही रुक गईं। कई ड्राइवर मौके से गाड़ी छोड़कर भाग गए।

हादसे के करीब आधा घंटे बाद तक हाईवे पर जाम लगा रहा।