IAS Arun Garg Posted Jhunjhunu District Collector आईएएस डॉ. अरुण गर्ग ने झुंझुनूं कलेक्टर का पदभार संभाला
झुंझुनूं,भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने झुंझुनूं कलेक्टर के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले, निवर्तमान कलेक्टर रामावतार मीणा ने उन्हें औपचारिक रूप से चार्ज सौंपा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीएम अजय आर्य, एसडीएम हवा सिंह यादव, भाजपा जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने गुलदस्ता भेंट कर डॉ. गर्ग का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. गर्ग ने कहा, “मेरी प्राथमिकता आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर केंद्रित रहेगी। प्रशासनिक पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।” आमजन से फीडबैक लेकर जिले को विकास के मामले आगे बढ़ाया जाएगा।
डॉ. अरुण गर्ग इससे पूर्व कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और प्रशासनिक अनुभव की लंबी पृष्ठभूमि रखते हैं। झुंझुनूं के विकास एवं सुशासन को लेकर जनता में उनके कार्यकाल को लेकर आशाएं बढ़ गई हैं।
डॉक्टर अरुण गर्ग के बारें में
वर्ष 1970 में जन्मे गर्ग एम.कॉम.(एबीएसटी) व पीएचडी डिग्रीधारक हैं। गर्ग मूल रूप से अजमेर के रहने वाले हैं। बंदोबस्त आयुक्त एवं पदेन निदेशक, चकबंदी राजस्थान, जयपुर से स्थानांतरित होकर आए हैं। वे अपर मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान, जयपुर, कार्यकारी निदेशक, रीको, एडीएम जयपुर-III, उपखण्ड अधिकारी, माण्डलगढ़ भीलवाड़ा, उपखण्ड अधिकारी, गंगापुर (सवाई माधोपुर) सहित अनेक पदों पर रह चुके।
