नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, अपहरण व दुष्कर्म में मामले में मुख्य अभियुक्त सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
Sikar News नाबालिग बालिका को किडनैप कर ज्यादती करने, अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डरा-धमकाकर नाबालिग के साथ ज्यादती करके इसके वीडियो भी बनाए थे। वीडियो से ब्लैकमेल कर नाबालिग से गहने व नकदी मंगवाकर भाग गए थे।
21 अगस्त को पुलिस को दी रिपोर्ट में नाबालिग लड़की के चाचा ने बताया था कि आरोपी ने उसकी भतीजी को किडनैप कर लिया और अपने साथ ले गया। आरोपी अजीत कुमार मीणा ने नाबालिग को डरा- धमका कर उसके साथ ज्यादती की। आरोपी ने अश्लील वीडियो व फोटो भी बना लिए थे।
आरोपी व उसके सहयोगी ने बाद में लड़की को वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर घर से गहने व कैश मंगवा लिए।
लड़की ने परिजनों को आपबीती बताई और लड़की के चाचा ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों के अनेक ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों को झुंझुनूं से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत कुमार मीणा (21) पुत्र राजेंद्र कुमार मीणा निवासी अजाड़ी खुर्द, झुंझुनूं और दूसरे आरोपी अमित (21) पुत्र शीशराम जाट निवासी लीलावठी, थाना हमीरवास चूरू को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
