झुंझुनूं : प्रेमिका से दोस्ती की तो मार डाला, तीनों दोस्तों ने मिलकर पहले मारपीट की, फिर चाकू मारकर हत्या कर दी

आरोपी कर्मवीर यादव और आशीष
आरोपी कर्मवीर यादव और आशीष

पचेरी थाना इलाके के निहालोठ गांव में दीपावली की रात युवक की चाकू से गोदकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपी कर्मवीर यादव और आशीष को गिरफ्तार किया है। हत्या का मुख्य आरोपी प्रदीप अभी फरार है। उसकी तलाश के लिये पुलिस की टीमें आरोपी के ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या करना कबूल किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे। आरोपियों ने पूछताछ ने बताया कि दीपावली की रात मृतक रोहित को कर्मवीर यादव के घर बुलाया था। कर्मवीर के घर पर उस समय कोई नहीं था। दरअसल, रोहित ने प्रदीप की गर्लफ्रेंड से दोस्ती कर ली थी। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। तीनों दोस्तों ने मिलकर पहले रोहित से मारपीट की फिर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

दीवाली की रात की थी युवक की हत्या
दरअसल, दीपावली की रात को रोहित उर्फ कोशिंदर की उसके दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर गंभीर घायल कर दिया था। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। दिवाली के दिन मृतक रोहित रात 11 बजे लहूलुहान हालत में दौड़ता हुआ घर पहुंचा था। रोहित ने परिजनों को मारपीट व चाकू मारने वाले दोस्त कर्मवीर, आशीष, प्रदीप के नाम बताए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।

थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर निहालोठ निवासी कर्मवीर पुत्र रोहताश, आशीष पुत्र अजीत को 24 घंटों में पकड़ पूछताछ की गई। दोनों ने प्रदीप के साथ मिलकर कोशिन्द्र उर्फ रोहित की चाकु से गोदकर हत्या करना कबूल कर लिया। हत्या से पहले दोस्तों ने कर्मवीर के घर शराब पार्टी की थी। जहां प्रदीप चाकू लेकर आया था।

ये थे पुलिस टीम में शामिल
आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की टीम तैयार की गई जिसने 24 घंटे में ही वारदात का खुलासा कर दिया। टीम में थानाधिकारी बनवारीलाल, एएसआई कैलाशचंद्र शर्मा, एचसी विरेंद्र, लीलाराम, कांस्टेबल सत्यराज, अमित, कमलेश, मोतीलाल, बलकेश शामिल रहे।