Air Strike पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक, 30 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल
पाकिस्तान सेना ने अपने ही देश के खैबर पख्तूनख्वा के तिराह घाटी में एक गांव पर एयरस्ट्राइक कर 30 से ज्यादा निर्दोष नागरिकों को मार डाला है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तिराह घाटी स्थित मत्रे दारा गांव पर रात करीब 2 बजे पाकिस्तानी वायुसेना ने JF-17 लड़ाकू विमानों से कम से कम 8 LS-6 बम गिराए, जिसमें 30 से अधिक निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई. हालांकि, इस हमले के संबंध में पाकिस्तानी सरकार ने अभी तक कोई भी अधिकारी बयान जारी नहीं किया है
लोगों ने खुद आसमान से गिरते देखे बम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात लोग नींद के आगोश में थे. अचानक आसमान में उड़ते लड़ाकू विमानों की आवाज आई. जोरदार आवाज से नींद खुली और बाहर निकलकर देखा तो ऊपर से नीचे कुछ गिरते हुए देखा. वह बम था, जिसके गिरते ही जोरदार धमाका हुआ.
यह बम गांव के बाहर गिरा था, लेकिन बम गिरते देखकर लोग भागने लगे. इस बीच एक के बाद एक कई बम गिरे और कई घरों में आग लग गई. सारी रात चीख पुकार मची रही. सुबह घरों का मलबा और लाशें बिखरी मिलीं. स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों ने आकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
