Jhunjhunu Police अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गिरफ्तार

बिसाऊ पुलिस द्वारा बडी कार्यवाही आराेपी शक्ति सिंह को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गिरफ्तार

झुंझुनूं : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला झुंझुनू श्री प्रदीप मोहन शर्मा आई.पी.एस. के
निर्देशानुसार एवं डॉ. तेजपाल सिंह आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झुंझुनू व श्रीमान
वृताधिकारी वृत झुंझुनू ग्रामीण श्री रोहिताश लाल देवंदा आरपीएस के निकट सुपरविजन में मन
थानाधिकारी कमलेश कुमार उ.नि. द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर अवैध मादक पदार्थ व हथियारों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है

जिसके तहत पुलिस थाना बिसाऊ
द्वारा बडी कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी शक्ति सिंह पुत्र प्रभु सिंह जाति राजपूत उम्र 35 साल
निवासी वार्ड नं. 03 महनसर पुलिस थाना बिसाऊ को दिनांक 28.04.2022 ग्राम महनसर से अवैध
मादक पदार्थ गांजा मात्रा 1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफतार किया गया।