4 साल की बच्ची को अगवा करने का किया प्रयास, शोर मचाने पर भागी

Jhunjhunu News महिला ने 4 साल की बच्ची को अगवा करने का किया प्रयास, शोर मचाने पर भागी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

चिड़ावा। कस्बे में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज़ घटना सामने आई, जहां एक महिला ने 4 साल की मासूम बच्ची को अगवा करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार शाम लगभग 5 बजे कोर्ट रोड स्थित अम्बे टावर के पास घटना घटी।

बच्ची अपने भाई-बहनों के साथ ट्यूशन के लिए जा रही थी, तभी एक महिला ने अचानक बच्ची को पकड़कर उठाने की कोशिश की। मासूम ने विरोध किया और उसके भाई-बहनों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग भी आवाज सुनकर मौके की ओर दौड़े। स्थिति बिगड़ते देख आरोपी महिला बच्ची को वहीं छोड़कर मौके से भाग गई।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी महिला को जल्द पकड़कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फ़ुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की गई है।