Biporjoy Cyclone Update: चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते रेल सेवाएं प्रभावित

जयपुर: बेहद खतरनाक हुआ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, हाई अलर्ट हुआ जारी, स्कूलों में घोषित हुई छुट्टियां, 67 ट्रेनें हुई रद्द..!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

जयपुर: खतरनाक बिपरजॉय तूफान का असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। पीएम मोदी ने तूफान के कारण समीक्षा बैठक भी ली। कई राज्यों में इसका हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान कल गुजरात और पकिस्तान से टकरा सकता है। इसके साथ ही 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। गुजरात में खतरा ज्यादा होने के कारण 14 और 15 जून को राजकोट में स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। साथ ही पश्चिम रेलवे ने तूफान के कारण 67 ट्रेनों को रद्द किया।

राजस्थान के कई जिलों में दिखेगा असर:

अरब सागर में आ रहे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर राजस्थान के कई जिलों में देखने को मिलेगा। वहीं, इससे तापमान में हल्की गिरावट आएगी। मौसम विभाग की मानें तो 14 जून को उदयपुर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। वहीं, लेकसिटी के तापमान की बात करें तो सोमवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री से दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, इन शहरों में कहर बरपाएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, होगी मूसलाधार बारिश.

तूफान का सर्वाधिक असर 16-17 जून को:

जयपुर मौसम केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही व उदयपुर में 13 व 14 जून को मेघ गर्जन, वज्रपात व झौंकेदार हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। साथ ही हल्की बारिश की भी संभावना है। वहीं, राजस्थान में तूफान का सर्वाधिक असर 16-17 जून को रहेगा। 16 जून को यह डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। इसका क्षेत्र बढ़ेगा, साथ ही सिस्टम की तीव्रता भी बढ़ेगी। पूर्वानुमान के अनुसार कुछ स्थान पर भारी बारिश भी हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।.

‘‘बिपरजॉय’’ चक्रवात तुफान के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द/आंशिक रद्द रहेगी

बंगाल की खाड़ी में ‘‘बिपरजॉय’’ चक्रवात तूफान को देखते हुए संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा रेलसेवाओं को रद्द/आंशिक रद्द किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ‘‘बिपरजॉय’’ चक्रवात तूफान को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 09523, ओखा-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 13.06.23 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 09524, दिल्ली सराय -ओखा रेलसेवा दिनांक 14.06.23 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 22483, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 12.06.23 से 14.06.23 तक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 22484, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 13.06.23 से 15.06.23 तक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर रेलसेवा दिनांक 15.06.23 को रद्द रहेगी ।

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 19574, जयपुर-ओखा रेलसेवा जो दिनांक 13.06.23 को जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा राजकोट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राजकोट-ओखा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 12.06.23 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा राजकोट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा राजकोट-पोरबंदर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा जो दिनांक 11.06.23 एवं 12.06.23 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा विरमगॉम तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा विरमगॉम -पोरबंदर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा, दिनांक 13.06.23 को पोरबंदर के स्थान पर राजकोट से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा पोरबंदर-राजकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

5. गाडी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा, जो दिनांक 12.06.23 एवं 14.06.23 को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पालनपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पालनपुर-भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

6. गाडी संख्या 14311, बरेली-भुज रेलसेवा, जो दिनांक 13.06.23 को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पालनपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पालनपुर-भुज के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

7. गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा, दिनांक 13.06.23 को भुज के स्थान पर चांदलोडिया से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा भुज-चांदलोडिया के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

8. गाडी संख्या 14312, भुज-बरेली रेलसेवा, दिनांक 15.06.23 को भुज के स्थान पर पालनपुर से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा भुज-पालनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

9. गाडी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा, दिनांक 14.06.23 को भुज के स्थान पर पालनपुर से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह रेलसेवा भुज-पालनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।