बीवी रोज पति को प्यार से पिलाती थी शराब, ढाई साल बाद खुले राज ने चौंका दिया
Crime News : राजस्थान के किशनगढ़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मामला दो साल से भी ज्यादा समय तक रहस्य बना रहा, लेकिन अब पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश कर दिया है
इस केस में चौंकाने वाली घटनाक्रम सामने आया है। आपको बता दें कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पत्नी ने शराब में कीटनाशक दवाई मिलाकर पिला दी, जिसके कारण पति की मौत हो गई।
किशनगढ़ के मुंडोलाव गांव का है मामला
मामला किशनगढ़ के मुंडोलाव गांव का है, जहां निवासी सुरेश कुमार की मौत अगस्त 2022 में रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई थी। उस समय मौत को दुर्घटना मान लिया गया था। लेकिन सुरेश की मौत के बाद उसकी पत्नी पिंकी और उसका व्यवहार संदेहास्पद हो गया। जांच में सामने आया कि पिंकी का अपने ही गांव के हरिप्रसाद शेर से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकियां थीं और सुरेश इस रिश्ते के आड़े आ रहा था। फिर दोनों ने सुरेश को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

शादी के बाद पनपा अवैध संबंध, पति बन गया रास्ते की रुकावट
पुलिस जांच में सामने आया कि विवाहिता पिंकी रैगर के अपने पूर्व परिचित हरिप्रसाद से अवैध संबंध थे। पति सुरेश कुमार इस रिश्ते के आड़े आ रहा था, जिससे छुटकारा पाने के लिए पिंकी और हरिप्रसाद ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
अब तक लोगों के लिए रहस्य बनी थी मौत
सुरेश की मौत को लेकर इलाके में लंबे समय तक संशय बना रहा। स्थानीय लोग इसे स्वाभाविक मौत मानते रहे, लेकिन पुलिस की सूझबूझ ने हत्या की परतें खोल दीं। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी ही हत्याकांड की मास्टरमाइंड निकली, जिसने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाया
