Jhunjhunu News Breaking स्टेट हाईवे पर नग्न हालत में मिला युवक का

Jhunjhunu News झुंझुनू स्टेट हाईवे पर अर्ध नग्न हालत में मिला युवक का

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं  : झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी कस्बे के इंद्रपुरा से सुबह सुबह सनसनी फैलाने वाली खबर सामने आई है। जहाँ स्टेट हाईवे पर एक युवक का अर्ध-नग्न शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह शव चौधरी होटल और हीरो अरुण मोटर्स के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्विफ्ट कार (RJ18TA4368) में मिला है।

मृतक की पहचान काली रावणा की ढाणी (गोठड़ा) निवासी जगदीश जाट के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी कस्तूर वर्मा ने बताया कि सुबह 6 बजे चौधरी होटल के नजदीक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक टैक्सी के पास अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। शव के पास जहरीले पदार्थ सेल्फोस का खाली पैकेट भी बरामद हुआ है।

घटना से जुड़े मुख्य बिंदु:

• शव कार की सीट पर पाया गया है।

• मृतक की पहचान जगदीश प्रसाद पुत्र रामेश्वर लाल गोठड़ा के रूप में हुई



• मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



• शव की अर्ध-नग्न हालत और कार के अंदर की स्थिति से संदिग्ध परिस्थितियों का अंदेशा लगाया जा रहा है।

• आसपास के CCTV कैमरों की जांच की जा रही है।

• पुलिस टैक्सी नंबर RJ18TA4368 के जरिए मालिक और ड्राइवर की जानकारी जुटा रही है।