5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, आरोपी उस्मान काजी गिरफ्तार

Jhunjhunu News 5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी का मामला

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यह दर्दनाक घटना तब सामने आई जब बच्ची को रोते हुए देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

झुंझुनूं के ईदगाह रोड की घटना

मिली जानकारी के अनुसार उस्मान काजी ने नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर ईदगाद रोड पर स्थित पुराने गेस्ट हाउस के मकान में ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोग वहा पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मासूम को मेडिकल सहायता के लिए भेजा गया

पीड़ित बच्ची को त्वरित प्राथमिक चिकित्सा के लिए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल भेजा गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया।

पुलिस कर रही है गहन जांच

पुलिस ने आरोपी उस्मान काजी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के बाद गलत हरकत की। मामले में सभी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब पुलिस गहनता से जांच में जुटी है।

आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।