Jhunjhunu News गांधी पार्क की जाली से लटका मिला बच्चे का शव

गांधी पार्क की जाली से लटका मिला बच्चे का शव

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं में सुबह 4 बजे एक 10 साल का बच्चा रेहड़ी के पास पार्क की जाली से फंदे पर लटका मिला। बच्चे की लाश देखकर पुलिस भी सकते में आ गई।

बच्चा बरतन बेचने वाले परिवार से था। परिवार सोहो वाले कुएं के पास सड़क किनारे रहता है। बच्चे के परिजन बोले कि बच्चा नशे का आदी था। रात में कहीं भी सो जाता था।

पुलिस बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार बच्चे का परिवार शहर में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता है। बच्चे की मौत के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं थी। उन्हें पुलिस ने सुबह बताया। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। बच्चे का परिवार गुजरात मेहसाणा का रहने वाला है। परिवार के लोगों का कहना है कि बच्चा नशे का आदी हो गया था। वह रात को कहीं भी सो जाता था। भीख मांग कर या बर्तन बेचकर काम चलाता था।