Jhunjhunu News राजेंद्र गुढ़ा और भांबू समर्थकों में भिड़ंत, धरने पर मचा हंगामा
राजेंद्र गुढ़ा और भांबू समर्थक BDK हॉस्पिटल में धरने के दौरान आमने-सामने आ गए।
कॉन्स्टेबल सुसाइड मामले में पूर्व मंत्री-विधायक समर्थक की बहस बोले- तुमने कौनसा न्याय दिलवा दिया, हम MLA की जगह आए हैं; गुढ़ा ने कहा- यह कौनसा पद
धरना शांतिपूर्ण होना था लेकिन माहौल बिगड़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई। यह टकराव झुंझुनूं की राजनीति में बढ़ती तनातनी को दर्शाता है।
RAC जवान का पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद सुसाइड का मामला
झुंझुनूं जिले में RAC जवान की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जवान ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने के बाद खुदकुशी कर ली। घटना के बाद मृतक जवान के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है।
प्रशासन ने शव को पहले बगड़ अस्पताल में रखा, लेकिन डी-फ्रीज सुविधा नहीं होने के कारण शव को बीडीके अस्पताल शिफ्ट किया गया। इधर, परिजन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि मृतक द्वारा सुसाइड वीडियो में लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जाए और इसमें सामने आए नामों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने खास तौर पर विक्रम की गिरफ्तारी की मांग की है।
