मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की आपसी झड़प, लेबर रूम में धक्का-मुक्की और धमकी, वीडियो वायरल

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की आपसी झड़प, लेबर रूम में धक्का-मुक्की और धमकी, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

मध्यप्रदेश के शहडोल के बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलजे के लेबर रूम में इंटर्न महिला डॉक्टरों ने मरीजों के सामने जमकर हंगामा किया. इसी दौरान एक ट्रेनी डॉक्टर और महिला स्वास्थ्य कर्मी से हाथापाई, गाली-गलौज और बाल पकड़कर खींचतान भी हुई.

आपसी झड़प का यह पूरा घटनाक्रम लेबर रूम के सीसीटीवी कैमरे और स्टाफ के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया. पीड़िता ने इंटर्न डॉक्टर पर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है.