महिला डॉक्टर की हत्या की 15 लाख की सुपारी का खुलासा: हत्या से पहले ही पुलिस ने 6 शूटर गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

महिला डॉक्टर की हत्या की 15 लाख की सुपारी का खुलासा: हत्या से पहले ही पुलिस ने 6 शूटर गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंझुनूं : पिलानी थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासे में गुजरात की एक महिला डॉक्टर की हत्या की 15 लाख रुपए की सुपारी का पर्दाफाश करते हुए हत्या को अंजाम देने से पहले ही 6 शूटर/षडयंत्रकारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोल बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में —

1. हिमांशु जाट निवासी नरहड़


2. सचिन उर्फ कालू निवासी लिखवा


3. आकाश उर्फ बिट्टू निवासी पाथड़िया


4. मनोज मेघवाल निवासी पाथड़िया


5. अनुज शर्मा निवासी पिलोद


6. भूपेंद्र मेघवाल निवासी लिखवा शामिल हैं।

पहली घटना: 21 नवंबर को लिखवा ठेके पर फायरिंग

21-11-2025 को पुलिस थाना पिलानी को सूचना मिली कि लिखवा गांव के शराब ठेके पर बदमाशों ने रंगदारी के लिए फायरिंग की है। पर्ची मिलने से सचिन मेघवाल और अक्षय पंडित (फरमाना, हरियाणा) का नाम सामने आया।

मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन कर झुंझुनूं, चूरू व हरियाणा में दबिश दी गई। इसी दौरान हिमांशु जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। ठोस प्रमाण मिलने पर उसे गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड लिया गया।

रिमांड में बड़ा खुलासा: गुजरात में महिला डॉक्टर की हत्या की सुपारी

गहन पूछताछ में हिमांशु ने खुलासा किया कि लिखवा फायरिंग के अलावा उनके गिरोह ने गुजरात में एक महिला डॉक्टर की हत्या करने की सुपारी ली थी।

15 लाख की सुपारी – कई कड़ियाँ जुड़ीं

अक्टूबर 2025 में सचिन ने हिमांशु से संपर्क किया

सचिन को यह सुपारी भूपेंद्र मेघवाल ने दी थी

भूपेंद्र के पास सुपारी देने वाला अनुज शर्मा पहुंचा था

अनुज शर्मा को भी आगे किसी और ने सुपारी दी थी

कुल 15 लाख रुपये की सुपारी तय हुई

हथियार खरीदने के लिए एक लाख रुपये अग्रिम दिए गए

बैंक खातों में यह लेनदेन सत्यापित भी हुआ


मनोज और आकाश ने यूपी के एक व्यक्ति से पिस्टल खरीदकर गिरोह को उपलब्ध कराई।

गुजरात में रैकी, फोटो दिखाए गए – पर सुरक्षा कड़ी होने से वापस लौटे

हथियार मिलने के बाद हिमांशु, आकाश, मनोज और सचिन कार में गुजरात पहुंचे, जहाँ अनुज शर्मा ने —

• लक्ष्य (महिला डॉक्टर) की फोटो दिखाई

• घर व क्लिनिक की रैकी करवाई

• आने-जाने का समय बताया


लेकिन मौके पर सुरक्षा और कैमरों की मौजूदगी देखते हुए पकड़े जाने के डर से गिरोह वापस लौट आया।
इसके बाद अनुज और अन्य लोग हत्या जल्द करने का दबाव बनाते रहे।

इसके बाद लिखवा फायरिंग की योजना और घटना

इसी दौरान अक्षय पंडित (हरियाणा) भी फरारी के दौरान नरहड़ आ गया और सचिन–हिमांशु के साथ मिलकर पहले लिखवा ठेके पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।


हथियार बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार – टीमें कई राज्यों में सक्रिय

अभिरक्षा में मिले इनपुट के आधार पर हिमांशु की निशानदेही से—
1 पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस और 4 खाली खोल बरामद किए गए।

गिरफ्तारी अभियान

• आकाश उर्फ बिट्टू और मनोज को जयपुर से पकड़ा गया

• अनुज शर्मा को वडोदरा (गुजरात) से दबोचा गया

•भूपेंद्र को पिलानी से दस्‍तयाब किया

• हिमांशु और सचिन को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया


अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने गुजरात, यूपी और जयपुर तक जाकर तथ्यों की तस्दीक कर हत्या की साजिश को घटना के पहले ही बेनकाब कर दिया।