घर में सो रहे परिवार पर जानलेवा हमला: एक की मौत, तीन गंभीर

घर में सो रहे परिवार पर जानलेवा हमला: एक की मौत, तीन गंभीर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

फतेहपुर (सीकर)। रामगढ़ शेखावाटी क्षेत्र के तिहावली गांव में एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी, मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह का परिवार रात के समय घर में सो रहा था, तभी अज्ञात हमलावरों ने अचानक धावा बोल दिया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Kalyani Panty Yearly Scheme

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फतेहपुर के धानुका अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे गांव के सरपंच प्रतिनिधि ओम सिंह और उनके परिवार के लोग शामिल हैं। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है।