Train News ट्रेन के आगे कूदने की कोशिश, लोको पायलट की सतर्कता से टली बड़ी घटना
झुंझुनूं जिले में एक महिला द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना रतनशहर रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार भटिंडा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन के आने के दौरान महिला अचानक पटरी पर आ गई।

लोको पायलट की सतर्कता और मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ से महिला को तुरंत ट्रैक से हटा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि घरेलू कलह के चलते महिला ने यह कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल महिला सुरक्षित है और उसे समझाइश दी जा रही है।
