Headlines

Paper leak पेपर लीक के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन

पेपर लीक के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन:रैली निकालकर मुख्यमंत्री को पुतला फूंका

शिक्षक भर्ती में जीके का पेपर लीक होने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को झुंझुनूं में भाजपा युवा मोर्चा ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसिंह मांठ ने बताया कि पिछले चार साल से जब से कांग्रेस की सरकार तब से एक भी पेपर सही ढंग से नहीं हो पाया। सभी पेपर आउट हुए हैं। अभ्यर्थी पेपर देकर घर पहुंचता नहीं कि उससे पहले पेपर लीक की खबर आ जाती है।

बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन

विरोध प्रदर्शन के दौरान युवा कार्यकर्ता उग्र होते दिखे। कलेक्ट्रेट गेट पर लगाए गए बैरिकेड्स चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। उसके बाद एक प्रतिनिधि मण्डल ने अंदर जाकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें सीबीआई की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।