जिला कलक्टर ने किया गुढ़ा में शिविर का निरीक्षण व गांव वालों ने किया मंत्री गुढ़ा का स्वागत Jhunjhunu News

जिला कलक्टर ने किया गुढ़ा में शिविर का निरीक्षण व गांव वालों ने किया मंत्री गुढ़ा का स्वागत

WhatsApp Group Join Now
Telegram Join Join Now

झुंंझुनूं, 25 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग चल रहे अभियान के तहत जिला कलक्टर उमरदीन खान ने पं.स. उदयपुरवाटी के ग्राम गुुढ़ा में चल रहे शिविर का निरीक्षण किया तथा वहां उपस्थित लोगों की समस्याओं के बारेे में जाना व समन्धित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के आदेश फरमाएं। उसके बाद मन्त्री बनने के बाद पहली बार अपने गांव में आये राजेन्द्र सिंह गुढ़ा का डोल-नगाड़ो, माला व साफा पहनाकर गांवो वालों स्वागत किया गया। कैम्प में आये मन्त्री का कलक्टर खान ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद मन्त्री गुढ़ा ने कैम्प में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कैम्प में 22 विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थि्त है। अपनी समस्या बताकर उनका निराकरण करवावे और कैम्प का अधिक से अधिक लाभ उठावें। जिला कलक्टर ने भी बताया कि गांव में सवा हैक्टयर जमीन पर कॉलोनी काटकर गरीब तबके के लोगों को उसमें पट्टे दिये जायेंगे तथा मंत्री व जिला कलक्टर ने श्रम विभाग की ओर से जारी दुर्घटना सहायता योजना की राशि स्वीकृति के दस्तावेज वितरित किये। मंत्री गुढ़ा ने जलदाय विभाग के अधिकारी व पीडब्लुडी के अधिकारीयों गांव में उनसे सम्बन्धित समस्याओं को जल्दी से जल्दी दुर करने की बात कही। तो अधिकारीयों ने भी जल्दी ही समस्याओं पर अमल करने की बात कही।